{"_id":"5881095b4f1c1bfa7aefe0d2","slug":"seven-injured-in-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 रुपये के लिए तलवार से घर में घुसकर हमला, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
200 रुपये के लिए तलवार से घर में घुसकर हमला, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
हमले में घायल हुई बच्ची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर के गांव काकड़ा में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के घर पर आकर हमला कर दिया। हमले में एक साल साल की बालिका समेत तीन परिजनों को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भी तत्काल उपचार नहीं मिल सका।
शाहपुर के गांव काकड़ा में संजय पुत्र किरणपाल पर गांव के ही पूरण के 200 रुपये उधार थे। बृहस्पतिवार शाम पूरण ने अपने रुपयों की मांग की तो संजय ने कुछ देर बाद घर से लेकर आने को कहा। इसी बीच दोनों के बीच हुई टीका टिप्पणी के बाद हाथापाई हो गई। लोगों ने बीचबचाव कर दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद पूरण अपने साथ दो अन्य लोगों को हाथों में सरिया व तलवार लेकर संजय के घर पहुंचा और गाली गलोच करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी।
इसी बीच झगड़ा देख बचाव करने पहुंची संजय की भतीजी काजल को भी पीट कर घायल कर दिया। इस दौरान सामने आयी चार वर्षीय राधिका को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची यूूपी-100 डायल की पुलिस ने घायलों को शाहपुर सीएचसी पहुंचाया, मगर वहां उन्हें तत्काल उपचार नहीं मिल सका। घायल एक घंटे तक अस्पताल में तड़पते रहे। बाद में घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। देर रात तक पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी।