फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Canter overturns after collision with car

Noida News: कार की टक्कर से कैंटर पलटा

Sat, 10 Oct 2026 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Canter overturns after collision with car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-71 अंडरपास में कार की टक्कर से कैंटर पलटने और चालक के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायल चालक के भाई ने शुक्रवार को फेज तीन थाने में शिकायत दी। दिल्ली के बदरपुर स्थित राम सुखा कैंप निवासी वीरेंद्र सिंह के भाई रविंद्र सिंह कैंटर चलाते हैं। वीरेंद्र के मुताबिक, 19 सितंबर की सुबह अंडरपास में लीमो ग्रीन कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कैंटर पलट गया और रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने रविंद्र को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed