फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Lift irrigation scheme equipment stolen again.

Uttarkashi News: लिफ्ट सिंचाई योजना के उपकरण फिर हुए चोरी

Sat, 10 Oct 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 10 Oct 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Lift irrigation scheme equipment stolen again.
नौ योजनाओं से उपकरण चोरी होने से सिंचाई व्यवस्था का संकट
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। लघुडाल खंड की एक और लिफ्ट सिंचाई योजना में उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही चोरी की घटनाओं से प्रभावित सिंचाई योजनाओं की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इससे पहले चोर आठ लिफ्ट सिंचाई योजनाओं से मोटर, मोनोब्लॉक और केबल समेत अन्य उपकरण चोरी कर चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था पर संकट गहराने लगा है। विभाग की ओर से अज्ञात के खिलाफ पुरोला थाने में तहरीर गई है।
चोर लघुडाल खंड की पंप हाउस के ताले तोड़कर अब तक नौ योजनाओं को निशाना बना चुके हैं। वहीं, नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लॉक की अन्य 16 लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की सुरक्षा भी भगवान भरोसे है। इन योजनाओं पर भी चोरी का खतरा मंडरा रहा है। उपकरण चोरी होने से प्रभावित योजनाओं में पानी की आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस से घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके जिला पंचायत वार्ड की तीन लिफ्ट सिंचाई योजनाओं से उपकरण चोरी हुए हैं। इससे सिंचाई प्रभावित हो रही है और काश्तकार पानी की मांग कर रहे हैं। लघु सिंचाई खंड के सहायक अभियंता विपिन तोमर ने बताया कि चोरी से प्रभावित सभी योजनाओं के संबंध में थाना पुरोला में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। पंप ऑपरेटर पहले ही पुलिस को चोरी की सूचना दे चुके हैं। वहीं, एसआई भूपेंद्र रावत ने बताया कि विभाग की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस टीम घटनास्थलों पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed