फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ration Dealer beaten

राशन डीलर को पीटा, ग्रामीणों ने थाना घेरा 

Sun, 12 Mar 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 12 Mar 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ration Dealer beaten
थाने में हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
मोरना के गांव टंढेड़ा में राशन डीलर के साथ गांव के युवक ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ककरौली के गांव टंढ़ेड़ा निवासी महेंद्र पुत्र मुलाराम ने बताया कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का कई वर्ष पूर्व आवंटन हुआ था। जिसमें निर्धारित दिन के हिसाब से राशन कार्ड के आधार पर ही राशन आवंटित किया जाता है। रविवार को ग्रामीण सुबह सवेरे से लाइन में लगाकर राशन लेकर जा रहे थे। इस दौरान गांव का आस मोहम्मद पुत्र फजला लाइन के पीछे से आगे आकर सबसे पहले राशन लेने की दबंगाई दिखाने लगा। राशन डीलर महेंद्र ने विरोध किया।
विज्ञापन


जिस पर आस मोहम्मद ने राशन डीलर के साथ मारपीट कर दी। आरोप है आस मोहम्मद ने गल्ले में रखी 10 हजार रुपये की नगदी भी लूट ली और जान से मारने की धमकी भी दी। जिसको लेकर पीड़ित के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित और ग्रामीण एकत्र होकर थाने में पहुंचे। ग्रामीणों ने थाने में हंगामा कर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जेल भेजने की मांग की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। धर्मेंद्र चौधरी, अग्रसैन, बालिस्टर, सलेक चंद, विजयकांत शर्मा, अनुज, योगेश, पीतम, बबलू, विनोद, सागर, नितिन, मास्टर विजय, लाला, दुर्गश, टीनू, राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed