फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Purbalian clash

पुरबालियान में दो समुदाय आमने-सामने आए  

Mon, 13 Feb 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 13 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Purbalian clash
गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर के गांव पुरबालियान में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं हटाने को लेकर हुए विवाद में दो समुदायों के किसान आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद काफी तनाव हो गया। सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। कई थानों की पुलिस भी आ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है। ऐहतियातन गांव में अर्द्धसैनिक और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।     
विज्ञापन


पुरबालियान निवासी किसान सुरेश पाल ने गली में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रखी थी। रविवार दोपहर गांव निवासी किसान गुफरान भी गन्ने कीी भैंसा-बोगी लेकर गली में पहुंच गया। गुफरान ने सुरेश पाल से ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने के लिए कह दिया। सुरेशपाल ने इसे हटाने से मना कर दिया तो दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गन्नों से मारपीट होनी शुरू हो गई। इसके चलते गांव में तनाव फैल गया। 
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ग्रामीण ने सौ नंबर डायल कर गांव में झगड़ा होने की पुलिस को सूचना कर दी। सीओ हरिराम यादव एवं इंस्पेक्टर सुभाष सिंह पुलिस बल को साथ लेकर गांव पहुंचे। थाना खतौली, सिखेड़ा, रतनपुरी, सिविल लाइन समेत कई थानों की पुलिस गांव पहुंच गई। सीओ और इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को शांत किया। इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों को हल्की चोटें आई हैं। दूसरे समुदाय के घायल लोग मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल गए हैं। दूसरा पक्ष गांव से फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज
मंसूरपुर। गांव पुरबालियान में दो समुदाय के बीच हुए विवाद में दूसरे समुदाय के अली मोहम्मद ने दूसरे पक्ष के सुरेशपाल व ब्रह्मपाल पुत्रगण तिलकराम और टिंकू पुत्र सुरेशपाल के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed