{"_id":"571140be4f1c1bc41a4a6b3a","slug":"pranab-s-mother-no-info","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाई मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाई मां
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
प्रणव का शव देखकर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन में मेडिकल के छात्र प्रणव शांडिल्य की मौत से उसकी मां उर्मिला शर्मा को अभी तक अंधेरे में रखा गया है। मां को नहीं बताया गया कि उनका लाड़ला अब इस दुनिया में नहीं है। दरअसल, मां उर्मिला दिल की मरीज है, इसलिए उन्हें बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। सुथराशाही निवासी परमेश शर्मा के बेटे प्रवण शांडिल्य की यूक्रेन में रविवार रात बदमाशों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सोमवार को परिजनों को प्रणव की मौत की खबर मिल गई थी, तभी से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। पिता परमेश शर्मा, भाई मुकुल, बहन कामाक्षी समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में ही मौजूद मां उर्मिला शर्मा को परिजनों ने प्रणव की मौत की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
मां उर्मिला दिल की मरीज हैं और वह बेटे की मौत का आघात सहन नहीं कर पाएंगी। इसी कारण परिजनों ने उन्हें बेटे की मौत के बारे में नहीं बताया है। प्रणव की मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
घटना के बाद से परिवार जहां प्रणव के शव की बाट जोह रहा था, वहीं दूसरी ओर उसकी मां से इस राज को छुपाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बेटे की मौत के बाद से ही उर्मिला की तबीयत खराब है।
प्रणव का शव आने से पहले ही परिजनों ने बृहस्पतिवार को मां उर्मिला को गऊशाला मोहल्ले में रिश्तेदार देवेंद्र शर्मा के घर भेज दिया, ताकि उसे बेटे की मौत की भनक न लग सके। परिजनों ने मां से मौत का राज छुुपा कर रखा है। हार्ट पेशेंट मां को खबर लगते ही जान को खतरा हो सकती है।