{"_id":"5c114ca0bdec2212cf01c822","slug":"police-arrest-three-chain-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े तीन चेन लुटेरे, लूटी गई तीन चेन, बाइक और असलहा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन चेन लुटेरे, लूटी गई तीन चेन, बाइक और असलहा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए चेन लुटेरों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने तीन चेन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से महिलाओं से लूटी गई तीन सोने की चेन, नगदी, एक बाइक और दो तमंचे बरामद हुए हैं। तीनों आरोपी काफी समय से शहर और नई मंडी इलाके में चेन लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने नई मंडी कोतवाली पर इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार हो रही थी। जिनके खुलासे के लिए एसएसपी सुधीर कुमार ने टीम को लगाया था। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा टीम के साथ लगातार इन लुटेरों की तलाश में लगे थे। बुधवार को वे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस बीच सूचना मिली कि मेहता क्लब वकील रोड पर चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सूचना पर इंस्पेक्टर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां से दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम औरंगजेब पुत्र इस्तखार और शहजाद पुत्र इस्लाम निवासीगण गहराबाग खालापार बताए। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर उनके तीसरे साथी सागर वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा निवासी गली नंबर छह गांधी कालोनी को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लूटी हुई गले की चेन, पांच हजार रुपये, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और दो तमंचे 315 बोर एवं चार कारतूस बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि तीनों आरोपी काफी समय से इस क्षेत्र में चेन लूट की घटनाएं कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
सीसीटीवी कैमरे में हुए थे कैद
मुजफ्फरनगर। पुलिस चेन लुटेरों तक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये पहुंची। विगत दिनों नई मंडी में एक बैँक प्रबंधक और शिक्षक के बेटी से चेन लूट की घटनाएं हुई थी। इस दौरान चेन लुटेरे वाले वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे, जिसकी फुटेज लेकर पुलिस इनकी तलाश में लगी थी। आखिरकार तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा, एसआई योगेंद्र कुमार, नरेश भाटी, सुखवीर सिंह, रामवीर, कांस्टेबल तरुणपाल और राहुल शामिल रहे।