फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police and robbers encounter

मुठभेड़ में 12 हजार का इनामी दबोचा, कंकरखेड़ा का कल्लू उर्फ सुल्तान है बदमाश

Tue, 12 Sep 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 12 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police and robbers encounter
बदमाशों से मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के दौरान 12 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी बदमाश भगाने में कामयाब हो गया। फरार बदमाश की तलाश की गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने बदमाशों की बाइक और पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।  
विज्ञापन


एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर प्रीतम पाल सिंह को सोमवार शाम सूचना मिली कि बाइक पर दो बदमाश नगर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। इंस्पेक्टर ने पुलिस बल और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ गांव भैंसी नाले के पास बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया। बदमाश फायरिंग करते हुए नाले की पटरी के रास्ते से सराय रेलवे फाटक की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। पुलिस और ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों का पीछा किया। बदमाश रास्ते में ही बाइक छोड़कर भाग निकले। एक बदमाश को भागते हुए गांव नावला मार्ग पर जंगल में घेर लिया। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की गोली भागते हुए बदमाश के पैर में लगी। गोली लगते ही बदमाश नीचे गिर गया और पुलिस ने उसको दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव पावली खुर्द निवासी कल्लू उर्फ सुल्तान पुत्र सलीम बताया है, जबकि फरार बदमाश जिला बागपत के थाना दोघट निवासी जान मोहम्मद उर्फ जानू पुत्र इकबाल है। दोनों बदमाशों पर 12-12 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने बाइक व पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सरधना में 11 लाख रुपये लूटे थे 
इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश कल्लू ने 28 जून को नेहरू नगर कालोनी में स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में फरार बदमाश जान मोहम्मद व अपने अन्य साथियों के साथ दिनदहाड़े 1.54 लाख रुपये की डकैती डाली थी। इसके एक सप्ताह पूर्व इन बदमाशों ने सरधना में गन्ना सोसाइटी में घुसकर 11 लाख रुपये की लूट की थी। शातिर दोनों बदमाश उसी दिन से फरार थे। डीआईजी ने दोनों बदमाशों पर 12-12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।    

बदमाशों पर लूट, हत्या व  डकैती के कई मुकदमे दर्ज 
इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश कल्लू व फरार बदमाश जान मोहम्मद के विरुद्ध लूट, हत्या और डकैती के अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। फरार बदमाश जान मोहम्मद ने रमाला में सोने की चेन लूटकर टीचर की हत्या कर दी थी। इस पर थाना खतौली, कंकरखेड़ा, फुगाना, दोघट, फलावदा आदि थानों में लूट, हत्या व डकैती के 22 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 
बदमाश के पैर में गोली लगी, दूसरा फरार, पुलिस की सतर्कता से पंजाब बैंक लूटने की साजिश नाकाम

मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, एक को लगी गोली
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक को लूटने आए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। मुठभेड़ में एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 

बुढ़ाना कोतवाली इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा ने एक मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार सुबह दस बजे बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर उमरपुर चौकी के पास पुलिस बल तैनात कर दिया। मुजफ्फरनगर की ओर से आए दो बाइक सवार चार बदमाशों ने अचानक पुलिस को देखकर फायर झोंकते हुए सड़क पर बाइक डालकर गन्ने के खेतों से भागने का प्रयास किया। मौके पर मुस्तैद पुलिस ने जवाबी फायर करते हुए बदमाशों को घेर लिया।

पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल आदित्य और दरोगा आनंद पोसवाल घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दो बाइकें, तीन तमंचे और 12 कारतूस बरामद किए। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि गोली लगने से घायल हुआ बदमाश साबिर, मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।


दूसरा पकड़ा गया बदमाश शोएब, मुजफ्फरनगर के रामलीला टिल्ला और तीसरा अपराधी जाहिद तितावी थाने के लखान गांव का रहने वाला है। पुलिस से बचकर फरार हुआ बदमाश न्याजूपुरा का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की साजिश कस्बे की पीएनबी शाखा को लूटने की थी। बदमाश पहले कस्बे में आकर रेकी कर चुके थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए जाहिद के खिलाफ नेहरू विहार देहरादून थाने में तीन मुकदमे और तितावी थाने में एक मुकदमा दर्ज है। गोली से घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। दोनों अन्य बदमाशों को पूछताछ करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed