{"_id":"577028144f1c1bcf7379b000","slug":"pistol-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में बन रहे थे तमंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने के खेत में बन रहे थे तमंचे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत से बरामद हुआ तमंचे बनाने का सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना पुलिस ने देर रात के समय जौला गांव के जंगल में छापा मारकर दो स्थानों पर तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी हैं। पुलिस ने दोनों स्थानों से भारी मात्रा में तमंचों के पुर्जे, उपकरण और अधबने तमंचे बरामद किए हैं। तमंचे बनाने वाले चार युवक पुलिस से बचकर भाग निकले।
मुखबिर की सूचना पर एसओ अरुण त्यागी ने दरोगा राजेंद्र वशिष्ठ सहित पुलिस बल को साथ लेकर शनिवार रात जौला गांव के जंगल में मुस्तकीम के गन्ने के खेत पर छापा मारा। खेत में तिरपाल डालकर अवैध अस्लाह बनाने की फैक्ट्री चल रही थी।
पुलिस की गाड़ी की आवाज और टॉर्च की रोशनी देखकर मौके पर मौजूद लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में तमंचों के पुर्जे, अधबने तमंचे, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, शिकंजा, रेतियां आदि बरामद किए। पुलिस ने बताया कि मौके से भागने वाले रईस और मसरूर के खिलाफ अपराध पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
इस तमंचा फैक्ट्री के पकडे़ जाने के एक घंटा बाद पुलिस को फिर दूसरी तमंचा फैक्ट्री की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने गांव जौला में ही इशाक के गन्ने के खेत को घेर लिया। पुलिस को देखकर वहां से भी तमंचे बनाने वाले भाग निकले।
पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में तमंचों के पुर्जे, तमंचे बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से फरार गुलबहार और मोमीन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि खेतों में तमंचा बनाने वालों की तलाश में दबिश दी जा रही है।