फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Piracy off the house

रेडीमेड व्यापारी के बंद मकान से लाखों की चोरी       

Tue, 10 Jan 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 10 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Piracy off the house
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
बारह दिन पूर्व बेटे से मिलने गए कारोबारी के घर के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी और जेवर सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह वापिस आने पर पीड़ित का घटना का पता चला। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के घंटा भर बाद पहुंची पुलिस मौके का मुआयना कर वापस लौट गई। चोरी से व्यापारियों में काफी आक्रोश है।    
विज्ञापन

  
नई मंडी कोतवाली के पटेलनगर निवासी अजय कुमार पुत्र इंद्रसेन का शहर के सदर बाजार में रेडीमेड गारमेंटस का होलसेल का कारोबार है। पीड़ित की चरथावल में खेती की भूमि है। अजय का बेटा अगम पूना में अमेरिकन कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। 28 दिसंबर को अजय कुमार परिवार सहित बेटे से मिलने महाराष्ट्र में पूना गया था। सोमवार सुबह पीडित पूना से वापिस घर आया, मेनगेट खोलकर घर के भीतर गया तो देखा कि वहां कमरों का बुरा हाल था।
विज्ञापन


चोरों ने  बेड और अलमारियों को बुरी तरह से खंगाल रखा था। कमरों में रखी नगदी और सोने के जेवर में गले का हार, चेन, कुंडल, टॉप्स, चांदी का नारियल आदि सहित करीब 12 लाख का सामान चोरी हुआ है। चोरों ने कमरों के सभी ताले तोड़ रखे थे। चोरी का पड़ोसियों को कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित के अनुसार कई बार सौ नंबर पर फोन करने पर करीब एक घंटे बाद पुलिस जीप मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद वापिस चली गई। चोरी से व्यापारियों में काफी आक्रोश है। सीओ नईमंडी प्रिशक्षु आईपीएस मणीलाल पाटीदार ने बताया कि मौके से फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए है। मामले की जांच की जा रही है। जांच चल रही है, जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।       


गत रात ही हुई है चोरी      
मुजफ्फरनगर। रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी के यहां हुई चोरी मामले में लोगों को अंदेशा है कि चोरों ने रविवार रात ही घटना को अंजाम  दिया है। घर में सफाई करने वाली नौकरानी का कहना है कि वह रोजाना आती थी घर बिल्कुल ठीक था। घटना वाली जगह पर चोरों की गुटके की पीक पड़ी हुई है। ताजा पीक से अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी बीती रात ही की गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed