फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Passers-by looting

राहगीरों से बाइक, नकदी लूटी

Sat, 19 Sep 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 19 Sep 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Passers-by looting
मंसूरपुर। नकाबपोश बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात एक अध्यापक व चालक से बाइक और नगदी लूट ली। इसके बाद दोनों को बंधक बनाकर सड़क किनारे डाल कर फरार हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बदमाशों को पकड़ने के लिए जंगलों में घंटों कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मोरकुक्का निवासी शिक्षक श्याम सुंदर बृहस्पतिवार रात गांव पुरबालियान से बाइक द्वारा गांव जा रहे थे। रास्ते में करीब दस नकाबपोश बदमाश हथियारों से लैस मिले। इन बदमाशों ने अध्यापक को रोक लिया और चार हजार रुपये व बाइक लूट ली।
विज्ञापन


बदमाशों ने उनके कपड़े उतरवाकर उनसे हाथ-पांव बांधकर सड़क किनारे डाल दिया। कुछ देर बाद गांव मोरकुक्का निवासी गाड़ी चालक मेहताब पैदल गांव जा रहा था। बदमाशों ने उससे भी नगदी और मोबाइल लूटा लिया। उसे भी उसके कपड़ों से बांधकर अध्यापक के पास डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे गांव के लोगों ने उन्हें बंधनमुक्त कराया। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। बदमाशों की तलाश भी की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed