{"_id":"580128544f1c1b691a28de79","slug":"nahin-ho-saki-kartik-haldaar-ki-peshi","type":"story","status":"publish","title_hn":" अखिल गुप्ता हत्याकांड के मुख्य हत्यारोपी कार्तिक हलदार की कोर्ट में नही हो सकी पेशी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखिल गुप्ता हत्याकांड के मुख्य हत्यारोपी कार्तिक हलदार की कोर्ट में नही हो सकी पेशी
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 15 Oct 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
अखिल गुप्ता का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अखिल गुप्ता हत्याकांड के मुख्य हत्यारोपी कार्तिक हलदार की कोर्ट में पेशी शुक्रवार को भी नहीं हो सकी। अदालत के आदेश के बावजूद अहमदाबाद पुलिस उसे लेकर यहां नहीं पहुंची। ऐसा चौथी बार हुआ है कि अहमदाबाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश नहीं कर सकी। कार्तिक की पेशी के लिए अब फिर से कोर्ट की ओर से अहमदाबाद पुलिस के लिए तलबी आदेश जारी होंगे।
आसाराम के रसोइया रहे अखिल गुप्ता की 11 जनवरी 2015 को जानसठ रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया था, जब अखिल देर शाम शहर से अपनी दुकान बंद कर बाइक द्वारा नईमंडी स्थित अपने आवास पर जा रहा था। पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी थी।
नईमंडी कोतवाली पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। करीब इस माह पहले गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने अखिल गुप्ता के मुख्य हत्यारोपी कार्तिक हलदार को गिरफ्तार किया था। हत्याकांड का खुलासा होने पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने उसको यहां लाने के लिए कोर्ट से बी वारंट लेकर उसकी तामील अहमदाबाद जेल में करा दी थी।
विज्ञापन
बीते पांच माह से कार्तिक की यहां पेशी के लिए प्रयास जारी है, मगर हर बार अहमदाबाद पुलिस सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उसे यहां लाकर पेश करने से हाथ खड़े कर लेती है। शुक्रवार को भी कार्तिक की पेशी सीजेएम कोर्ट में होनी थी, मगर अहमदाबाद पुलिस उसे यहां लेकर नहीं आई।