फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Court has framed charges against five accused including criminal Sushil Much and block chief in the case of illegal liquor

यूपी: कोर्ट ने कुख्यात सुशील मूंछ व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर तय किए आरोप, 18 साल पुराना है ये मामला

Wed, 24 Nov 2021 08:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Nov 2021 08:26 PM IST
सार

कोर्ट ने कुख्यात सुशील मूंछ व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच आरोपियों पर आरोप तय किए हैं। 18 साल पुराने मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। अब अगली सुनवाई तीन दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Court has framed charges against five accused including criminal Sushil Much and block chief in the case of illegal liquor
कुख्यात सुशील मूंछ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र में करीब 18 साल पहले अवैध शराब का जखीरा बरामद होने के मामले में कुख्यात सुशील मूंछ, ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी सहित पांच आरोपियों पर आरोप तय हो गए हैं। प्रकरण की सुनवाई गैंगस्टर कोर्ट एडीजे-पांच ने की। सबूत के लिए 15 दिसंबर की तिथि तय की गई है। उधर, बचाव पक्ष की ओर से सुशील मूंछ की जमानत अर्जी भी दाखिल की गई है, जिस पर तीन दिसंबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


भोपा थाना पुलिस ने 26 फरवरी, 2003 को एक शराब ठेके से हरियाणा निर्मित अवैध शराब बरामद की थी। मौके से दो सेल्समैनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसी मामले में गांव मथेड़ी निवासी कुख्यात माफिया सुशील मूंछ, वर्तमान ब्लॉक प्रमुख मोरना अनिल राठी, ब्रजपाल, गांव करहेड़ा निवासी राजीव व ब्रह्मपाल, गांव बेहड़ा सादात निवासी उदयवीर, रामपुर तिराहा निवासी राजेंद्र व नेपाल के जनपद लुंबिनी निवासी किशन को भी आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था। करीब एक साल पूर्व स्टे अवधि खत्म होने पर गैंगस्टर कोर्ट ने सभी आरोपियों के समन जारी कर दिए थे, जिसके बाद ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी सहित छह आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अन्य आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

सुशील मूंछ के खिलाफ कुर्की वारंट भी जारी कर दिए गए थे, जिसके बाद सुशील मूंछ ने छह नवंबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। एडीजीसी दिनेश पुंडीर ने बताया कि बुधवार को प्रकरण के सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए, जिसके बाद आरोपियों पर अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। नेपाल के किशन की फाइल अलग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed