फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young woman collapses and dies while offering Namaz at home.

Meerut News: घर में नमाज पढ़ते समय गिरी युवती की मौत

Tue, 15 Sep 2026 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Young woman collapses and dies while offering Namaz at home.
- पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे घर में नमाज पढ़ते समय शबीना उर्फ शब्बो (24) अचानक जमीन पर गिर गई। परिजनों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठी। आनन-फानन में परिजन उसे पास में चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि शबीना अपने परिवार के साथ रहती थी। परिवार में शबीना के अलावा बहन रूबी, सिमरन और मुस्कान है। पिता हाशिम की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। परिवार में तीन भाई सोनू, दानिश व आसिफ थे। सोनू की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीओ के अनुसार शबीना मंगलवार सुबह नमाज पढ़ रही थी। इसी दौरान वह अचानक गिर गई। कुछ देर बाद उसकी बहन सिमरन उसके पास पहुंची तो युवती को जमीन पर पड़ा देखा। उसकाे जमीन पर पड़ा देख बहन ने शोर मचा दिया। परिजन गंभीर हालात में युवती को चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed