{"_id":"619f995534d63f64d365f1f8","slug":"muzaffarnagar-crime-news-court-has-sentences-father-and-son-to-life-imprisonment-for-murder-of-class-seven-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अदालत ने पिता-पुत्र को सुनाई उम्रकैद की सजा, बेरहमी से की गई थी कक्षा सात के छात्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: अदालत ने पिता-पुत्र को सुनाई उम्रकैद की सजा, बेरहमी से की गई थी कक्षा सात के छात्र की हत्या
Thu, 25 Nov 2021 07:40 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:40 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में सात साल पहले दो पक्षों के बीच हुए विवाद में कक्षा सात के छात्र की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोर्ट ने पिता-पुत्र को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में बाबरी थाना क्षेत्र के कैड़ी गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में कक्षा सात के छात्र की हत्या के मामले में पिता-पुत्र को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अभियुक्तों ने छात्र पर छुरी से वार किए थे। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-10 अशोक कुमार ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता परविंदर कुमार और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप कुमार ने बताया कि शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के कैड़ी गांव निवासी बिल्लू और अरविंद शर्मा के बीच खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद हुआ था। 22 अप्रैल, 2014 को बिल्लू का लड़का कुलदीप गांव के इंटर कॉलेज से कक्षा सात की परीक्षा देकर वापस लौट रहा था। रंजिश के चलते गांव में पहुंचते ही अरविंद शर्मा और उसके बेटे जोनी उर्फ श्रीकांत शर्मा ने छात्र को पकड़ लिया और छुरे से उसके सीने पर कई वार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
बताया गया कि वादी घनश्याम ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-10 अशोक कुमार ने की। धारा 302 में पिता-पुत्र को उम्रकैद और 50-50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। शस्त्र अधिनियम में जोनी को तीन साल की सजा और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
इस तरह हुआ था विवाद
मुकदमे के वादी घनश्याम के चाचा बिल्लू के चक से पड़ोसी अरविंद शर्मा अपने खेत के लिए पानी लेकर जाता था। पानी के रुपयों को लेकर बिल्लू और अरविंद शर्मा के बीच विवाद हो गया। इसी वजह से अरविंद शर्मा और उसके लड़के जोनी ने इस वारदात को अंजाम दिया था। बिल्लू को सबक सिखाने के लिए उसके बेटे कक्षा सात के छात्र कुलदीप की हत्या कर दी गई थी।