फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three injured, including a woman, in collision between two bikes; one critical.

Maharajganj News: बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत तीन घायल, एक गंभीर

Sun, 13 Sep 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Three injured, including a woman, in collision between two bikes; one critical.
निचलौल-सिसवा मार्ग पर बनकटवा में बालाजी अस्पताल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

निचलौल। निचलौल-सिसवा मार्ग पर ग्रामसभा बनकटवा स्थित एक अस्पताल के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि दो अन्य उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार कोठीभार थाना क्षेत्र की रमपुरवा गांव निवासी सुनीता देवी (32) पत्नी विनय कुमार शनिवार को घर के एक सदस्य के साथ बाइक से निचलौल जा रही थीं। इसी दौरान निचलौल से पहले बनकटवा गांव में बालाजी अस्पताल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में सुनीता देवी के अलावा निचलौल थाना क्षेत्र के गेड़हवा गांव निवासी शाहजहां (35) पत्नी तबरेज और मंजिरुन (55) पत्नी शमशाद घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी निचलौल पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. सौरभ साहनी ने बताया कि सुनीता देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि शाहजहां और मंजिरुन का उपचार सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाया था। हालांकि हादसे में दोनों बाइक चालक सुरक्षित बच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed