फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against four youths for kidnapping a girl

Maharajganj News: युवती को भगाने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी

Sun, 13 Sep 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four youths for kidnapping a girl
मां ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


सिसवा बाजार। कस्बा निवासिनी महिला ने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसी के वार्ड का युवक तीन अन्य साथियों की मदद से उसकी बेटी को भगा ले गया है। इससे पहले उसकी बेटी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करके उसे बदनाम करने की कोशिश की थी। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी बेटी की तलाश करने की मांग की है।

पीड़िता का कहना है कि सोशल मीडिया में फोटो वायरल करने के मामले की शिकायत उसने स्थानीय पुलिस चौकी पर की थी, जिस पर आरोपी युवक को बुलाकर पुलिस ने समझाया था। आरोप है इसके बाद वह अपने तीन सहयोगियों की सहायता से उसकी बेटी को लेकर फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर मामले में रवि, मंटू, संजय और आशीष के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed