{"_id":"6aa5c10f51f4a727cd0210d7","slug":"container-driver-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-accused-fled-the-scene-maharajganj-news-c-206-1-mhg1021-185038-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से कंटेनर चालक की मौत, भाग गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से कंटेनर चालक की मौत, भाग गया आरोपी
विज्ञापन
- सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलवा खुर्द गांव के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलवा खुर्द गांव के सामने स्थित एक ढाबे के पास शनिवार शाम करीब पांच बजे सड़क हादसे में एक कंटेनर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सुकेश कुमार (35) पुत्र लाखन सिंह, निवासी घाघवा खुर्द, थाना चसराना, जनपद फिरोजाबाद हरियाणा में कंटेनर चालक के रूप में कार्य करता था। शनिवार को वह अपना कंटेनर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़ा कर दूसरी तरफ स्थित ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से सुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुरन्दरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद सुकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना देने की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है।
थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।