{"_id":"60dd53518ebc3ec1f745181a","slug":"muzaffarnagar-crime-news-a-youth-have-killed-by-three-friend-in-a-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज वारदात: युवक की गला दबाकर हत्या, पिता बोले- घर से बुलाकर ले गए थे तीन दोस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सनसनीखेज वारदात: युवक की गला दबाकर हत्या, पिता बोले- घर से बुलाकर ले गए थे तीन दोस्त
Thu, 01 Jul 2021 11:02 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:02 AM IST
सार
यहां युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक के पिता ने बताया कि तीन दोस्त उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे। फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर डाली।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां भोपा थाना क्षेत्र के गांव बरूकी निवासी युवक मोहित (30 वर्ष) की तीन युवकों ने मिलकर हत्या का दी। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
उधर, मृतक के पिता ने गांव के ही गजेंद्र, गगन व गादला निवासी एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बरूकी निवासी गंगाराम ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही दो युवक गजेंद्र व गगन और पड़ोस के गांव गादला निवासी एक युवक बुधवार देर शाम उसके बेटे मोहित को घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर गादला शराब के ठेके पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके गले पर चोट के निशान है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने नामजद हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। भोपा सीओ गिरजा शंकर का कहना है कि हत्या का मकुदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों के पकड़े जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन