फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Munavwar Hassan's body handed over

दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर मुनव्वर हसन का शव सुपुर्द -ए खाक 

Wed, 24 May 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 24 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Munavwar Hassan's body handed over
विलाप करते मुनव्वर हसन के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के बुराड़ी इलाके की जगत कॉलोनी निवासी मुनव्वर हसन और उनके परिवार के छह लोगों की हत्या से उनका पैतृक गांव शोक में डूबा है। परिवार के छह सदस्यों की हत्या से लोग स्तब्ध हैं। मंगलवार की शाम गमगीन माहौल में मुनव्वर का शव गांव में स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। पूरे दिन पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।    
विज्ञापन

 
दिल्ली में रहने वाले बसपा नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर मुनव्वर हसन पुत्र मोहम्मद अहमद हसन उर्फ मैद्दू हसन नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेड़ी का मूल निवासी था। वह करीब 25 साल पहले दिल्ली जाकर रहने लगा था। यहां पर रहने वाले उनके चाचा समेत अन्य कुटुंब वालों को मुनव्वर हसन और उसके परिजनों की हत्या की खबर नहीं थी।
विज्ञापन


रविवार शाम अचानक जब दिल्ली पुलिस हत्यारोपी शाहिद उर्फ बंटी को लेकर गांव पहुंची, तब परिजनों को मुनव्वर हसन (46) और उसकी पत्नी इशरत (42), बेटों शाकिब (19), आकिब(18), बेटियां अर्शी (16), आरजू (14) की हत्या होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनव्वर हसन और उसके पूरे परिवार की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उसी रात दिल्ली चले गए थे। दो दिनों से बझेड़ी गांव स्थित घर पर रिश्तेदारों और परिचितों का तांता लगा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर पुलिस ने मुनव्वर हसन का शव परिजनों के सुपुर्द किया। शाम को गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। उसकी मां खुर्शीदा, बहनें तसमीम, आसमीन आदि परिजन शव से लिपट कर रोने लगे।


मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। बाद में गमगीन माहौल में गांव के कब्रिस्तान में मुनव्वर का शव दफनाया गया। मृतक के चाचा सलीम ने बताया कि मुनव्वर की पत्नी और बच्चों के शवों को भी गांव में लाकर दफनाया जाएगा। मेरठ में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव गांव लाए जाएंगे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed