फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mother-daughter massacre

किवाना का चर्चित मां-बेटी हत्याकांड :  कोर्ट ने छह मुजरिमों को दोषी करार दिया 

Sat, 11 Mar 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 11 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter massacre
court
साढ़े छह साल पहले शामली के कांधला के किवाना गांव में हुई मां और बेटी की हत्या के मामले में अदालत ने छह मुजरिमों को दोषी करार दिया है। एडीजे प्रथम की कोर्ट ने सजा सुनाने के लिए 15 मार्च की तारीख नियत की है। दोषी ठहराए गए लोगों ने जमीनी रंजिश में मां और बेटी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी।      
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव किवाना में उक्त वारदात 20 सितंबर 2010 को हुई थी। मृतका राजेश के पति वीरसेन पुत्र लक्ष्मण निवासी मंगलौरा थाना झिंझाना ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार रघुवीरी के पास 42 बीघा जमीन थी, जिसे उसने गांव के ही नरेश पक्ष को बंटाई पर दे रखा था। रघुवीरी के कोई बेटा नहीं था, इसलिए उसने 20 बीघा जमीन अपनी बेटी राजेश पत्नी वीरसेन के नाम कर दी थी।
विज्ञापन


राजेश और वीरसेन अक्सर गांव किवाना आकर जमीन की देखरेख करते थे। नरेश पक्ष रघुवीरी की जमीन को कब्जाना चाहता था, जिसको लेकर दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई थी। घटना के दिन शाम को रघुवीरी अपनी बेटी राजेश के साथ खेतों से गांव लौट रही थी। गांव से पहले भट्ठे के पास आरोपियों ने दोनों मां-बेटी को घेर लिया और लाठी-डंडों से पिटाई कर दोनों की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर हत्यारोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर के पहिये के नीचे से कुचले हुए मां-बेटी के शवों को निकाला था। मृतका राजेश के पति वीरसेन की ओर से कांधला थाने पर नरेश, सुरेश, रामनिवास, देशपाल उर्फ मोटा पुत्रगण लखमी, काला पुत्र रामनिवास, सोनू पुत्र सुरेश और अक्षय पुत्र नरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सभी नामजद लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, तभी से सभी जेल में बंद हैं।


यह मुकदमा एडीजे प्रथम दिनेशचंद्र सिंह की अदालत में चला। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र कुमार त्यागी ने अदालत में सात गवाह और सबूत पेश किए। न्यायधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए शुक्रवार को मां-बेटी की हत्या में नरेश, सुरेश, रामनिवास, देशपाल, काला और सोनू को दोषी करार दिया। अदालत ने सजा और जुर्माना सुनाने के लिए 15 मार्च की तारीख नियत की है। वारदात के दौरान सातवां आरोपी अक्षय नाबालिग था, जिसकी सुनवाई किशोर न्यायालय में विचाराधीन है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed