{"_id":"57cc69fc4f1c1bab303176c3","slug":"married-with-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण दिलाने के बहाने विवाहिता से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऋण दिलाने के बहाने विवाहिता से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने दो युवकों पर बैंक से ऋण दिलाने के बहाने गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस ऑफिस पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने बताया कि गांव की एक सहेली ने उसे शहर के दो युवकों से मिलवाकर बताया कि दोनों प्रधानमंत्री रोजगार योजना अंतर्गत ऋण दिलाने का काम करते हैं। जान पहचान होने के बाद दोनों आरोपी उससे अक्सर बात करने लगे। आठ अगस्त को आरोपियों ने ऋण के मामले में बात करने के लिए उसे शामली बस स्टैंड पर बुलाया। वहां से एक युवक उसे बाइक पर बैठाकर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र ले गया।
वहां एक मकान में दूसरा युवक पहले से ही मौजूद था। आरोप है कि मकान में घुसते ही आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। आरोपी तमंचे के बल पर उसे धमकाने लगे। दोनों ने उससे गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन
कई घंटे बाद आरोपियों ने किसी को घटना के बारे में बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे बंधन मुक्त किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मिलने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने रविवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। अधिकारियों ने मामले कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नई मंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।