फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Market closes in old age in protest against attack

हमले के विरोध में बुढ़ाना में बाजार बंद

Tue, 27 Mar 2018 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Tue, 27 Mar 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Market closes in old age in protest against attack
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।   पेंट व्यापारी के बेटे पर हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को भी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर सरेबाजार धरना दिया। धरनास्थल पर बैठे व्यापारियों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तीन में से दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस-प्रशासन की प्राथमिकता कानून व्यवस्था को बनाए रखना है।
विज्ञापन


 कस्बे के मोहल्ला कांधला रोड नई बस्ती निवासी पेंट व्यापारी राजन तायल के बेटे अवि तायल के साथ रविवार को सरेबाजार दूसरे समुदाय के युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना से व्यापारियों में रोष फैल गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दोनों समुदाय से शांति बनाए रखने के लिए अपील की थी और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। सोमवार सुबह आठ बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया। गुस्साए व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर पुरानी तहसील के सामने धरना दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव व्यापारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से सोमवार को शाम पांच बजे तक का समय मांगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी के गिरफ्तारी के आश्वासन पर व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया। कस्बे में दूसरे दिन भी तनाव व्याप्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कस्बे में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया। घटनास्थल के पास फायर ब्रिगेड तथा पीएसी बल तैनात रहा। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैन्तुरा ने शाम करीब चार बजे बताया कि दो नामजद आरोपी शाहबाद व शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरा नामजद आरोपी इस्लाम फरार है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना में पुलिस ने रविवार देर रात में घायल व्यापारी पुत्र अवि तायल की ओर से संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed