फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   mahila se kundal loote

बदमाशों ने सम्मोहित कर लूट लिए महिला के कुंडल

Sat, 15 Oct 2016 04:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 15 Oct 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के देवपुरम में बदमाशों ने एक महिला से कुंडल लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने भागदौड़ की, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी।       
विज्ञापन


देवपुरम कालोनी निवासी शशि मलिक शुक्रवार सुबह कालोनी में ही एक दुकान से सामान लेने गई थी। जब वह लौट रही थी तो रास्ते में दो बदमाश शशि मलिक को सम्मोहन क्रिया करते हुए उसके कुंडल लूटकर फरार हो गए। कुछ देर बाद होश आने पर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग महिला के पास पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस को बताया गया।  सूचना पर महिला के परिजनों और पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली । 
विज्ञापन


उधर, भोपा रोड निवासी रविश कुमार राठी की बाइक को मकान के बाहर से चोरी कर लिया गया। वह मकान के बाहर बाइक खड़ी करके घर में गया था, कुछ देर बाद बाहर आया तो बाइक चोरी को चुकी थी। पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की रिपोर्ट दर्ज ः बृहस्पतिवार देर शाम को बघरा तांगा स्टैंड पर हुए हादसे की रिपोर्ट बाग जानकीदार निवासी नौशाद कुरैशी ने शहर कोतवाली पर दर्ज कराई है। उसने क्रेन चालक तावली के मिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गत शाम हादसे में क्रेन की चपेट में आकर फलों की ठेली पर खड़ा नौशाद के दस साल के बेटे सैफ की मौत हो गई थी। किशोर की मौत से गुस्साएं लोगों ने चालक की धुनाई कर कर उसे घायल कर दिया था तथा क्रेन में भी तोड़फोड़ की थी। घायल चालक अस्पताल में भर्ती है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed