फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Letter written offensive words

आपत्तिजनक शब्द लिखा पत्र मिला, हड़कंप मचा  

Wed, 22 Mar 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 22 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Letter written offensive words
धर्मस्थल पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खतौली के एक धार्मिक स्थल के गेट पर असामाजिक तत्वों ने विशेष समुदाय के बारे में आपत्तिजनक शब्द लिखकर पत्र फेंक दिया। इसे पढ़कर दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। सीओ हरिराम यादव ने पत्र को कब्जे में लेकर आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। एहतियातन मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले में स्थित धार्मिक स्थल गेट के पर मंगलवार को नमाज पढ़ने पहुंचे लोगों ने एक पत्र गेट के पास पाया। उसे उठाकर पढ़ा। इसमें विशेष समुदाय के बारे में आपत्तिजनक शब्द लिखे हुए थे। पत्र को पढ़कर लोगों में आक्रोश फैल गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ हरिराम यादव पुलिस बल के साथ धार्मिक स्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


सीओ ने उस पत्र को अपने कब्जे में ले लिया और आक्रोशित लोगों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इस दौरान मोहल्ले के जिम्मेदार लोग भी वहां पहुंच गए थे। इन लोगों ने मोहल्ले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने का वायदा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल के गेट पर जो आपत्तिजनक शब्द लिखा एक पत्र फेंका है। चेतावनी दी गई है कि नगर का माहौल खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed