फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kite flying dispute in Tripura, death of one

पतंग उड़ाने के विवाद में तितावी में संघर्ष, एक की मौत

Tue, 05 Feb 2019 12:32 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 05 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kite flying dispute in Tripura, death of one
muder
तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव छतैला में सोमवार देर शाम पतंग उड़ाने के विवाद में एक समुदाय के लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। हमले में परिवार की तीन महिलाओं सहित छह अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला दो समुदायों से अलग-अलग जुड़े होने के कारण गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति है। कई थानों की फोर्स को गांव में भेजा गया है।
विज्ञापन


संघर्ष में मरने वाला राजकुमार (55) पुत्र राजपाल सिंह गांव छतैला का रहने वाला था। राजपाल के परिवार का आदित्य सोमवार शाम छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पास ही रहने वाले दूसरे समुदाय के एक युवक से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरे समुदाय के कई लोगों ने लाठी-डंडे लेकर राजकुमार के घर पर हमला बोल दिया और जो भी सामने आया, उसे पीटा।
विज्ञापन


हमले में राजकुमार, उसकी पत्नी राजवती, भाई सतपाल, बेटे विकास व अंकित और दो भाभी जगवती व बबीता घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर तितावी थाने पहुंचे, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित घायल राजकुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी वाहन में लेकर शहर के एक हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सतपाल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए भौराकलां, शाहपुर व चरथावल थाने की फोर्स को गांव में भेज दिया गया है। भाकियू नेताओं ने मामले में थाना पुलिस पर गंभीर लापरवाही के चलते आंदोलन की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed