Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman and brother-in-law beaten mercilessly; six arrested, including four minors

Delhi News: महिला और देवर को बेरहमी से पीटा, चार नाबालिगों समेत छह पकड़े

Thu, 12 Nov 2026 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Woman and brother-in-law beaten mercilessly; six arrested, including four minors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के यूसुफ सराय बस स्टैंड के पास एक महिला राधा और उसके 15 वर्षीय देवर पर डंडों से हमला करने के मामले में दक्षिणी जिला पुलिस ने चार नाबालिगों समेत छह आरोपियों को पकड़ा है। घटना 7 नवंबर की है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार, राधा दिवाली के दिन फूल बेचने के लिए 7 नवंबर की देर रात तैयारियों में जुटी थी। इस दौरान भाभी सोनी के परिवार वालों के साथ मिलकर कुछ युवकों ने उसपर व देवर पर डंडों और रॉड से हमला कर दिया। वीडियो में युवक कपड़े से मुंह ढंककर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने उन्हें धमकी भी दी।
विज्ञापन


दोनों को घायल अवस्था में मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पीड़िता राधा की शिकायत पर हौज खास थाने में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में जैतपुर की खड्डा कॉलोनी निवासी सोनी, ओम नगर निवासी उस्मान नौशाद और चार नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, उस्मान के खिलाफ जैतपुर और बदरपुर थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत पहले भी मामले दर्ज हैं। वहीं, सोनी के खिलाफ हौज खास और सफदरजंग एन्क्लेव थाने में मादक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांजा बेचने के लिए दबाव बनाने का आरोप

परिवार का आरोप है कि सोनी राधा पर गांजा बेचने का दबाव बना रही थी। सोनी कथित तौर पर नशे के कारोबार से जुड़े गिरोह की सदस्य है। राधा के गांजा बेचने से इन्कार करने पर उस पर हमला किया गया। राधा का दावा है कि उन पर यह तीसरा हमला है और उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed