Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Set fire to the dupattas hanging outside the saree showroom

Meerut News: साड़ी शोरूम के बाहर टंगे दुपट्टों में लगाई आग

Thu, 12 Nov 2026 08:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 12 Nov 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Set fire to the dupattas hanging outside the saree showroom
दुकानदारों से बुझाया, सीसीटीवी की मदद से आरोपी किशोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल में हुई वारदात, आरोपी नाबालिग
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल में हनुमान मंदिर के निकट कृष्णा साड़ी शोरूम के बाहर टंगे दुपट्टों में एक युवक ने लाइटर से आग लगा दी। शोरूम स्वामी अजय कुमार शर्मा ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अजय कुमार शर्मा ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि जब वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी एक अज्ञात युवक अपने हाथ में लाइटर लेकर आया। आरोपी ने किसी पुरानी रंजिश या शरारत के चलते दुकान के बाहर टंगे दुपट्टों में अपने हाथ में लिए लाइटर से आग लगा दी। आग लगते ही देखते-ही-देखते विकराल रूप धारण करने लगी। गनीमत यह रही कि आग का पता समय रहते चल गया और आसपास के दुकानदारों ने आग को शोरूम के अंदर फैलने से रोक लिया। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो न केवल कृष्णा साड़ी शोरूम बल्कि आसपास की अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ जाती, जिससे बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

आग बुझाने के प्रयास में उसका लड़का भी झुलस गया। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे मय लाइटर इस्लामिया मदरसे के पास से धर दबोचा। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed