Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Major operation under 'Operation Green Strike' in Barwani: 627 cannabis plants, valued at ₹58 lakh and grown

एमपी: बड़वानी में जंगल किनारे खेत में उगाया जा रहा था गांजा, पुलिस ने 627 पौधे किए जब्त, कीमत 58.60 लाख रुपये

Thu, 12 Nov 2026 08:22 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 08:22 PM IST
सार

बड़वानी में ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक के तहत पुलिस ने जंगल किनारे खेत से गांजे के 627 पौधे जब्त किए। इनकी कीमत 58.60 लाख रुपये है। 15 दिवसीय अभियान में पांच थानों में पांच केस दर्ज कर कुल 2,593 पौधे जब्त किए गए।

 

विज्ञापन
Major operation under 'Operation Green Strike' in Barwani: 627 cannabis plants, valued at ₹58 lakh and grown
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़वानी जिले में अवैध मादक पदार्थों और उनकी खेती के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक' के तहत सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने यह कार्रवाई की। 11 नवंबर 2026 की सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पलासपानी के सूलिया फलिया क्षेत्र में जंगल किनारे स्थित एक खेत पर दबिश दी। यहां करीब आधा बीघा जमीन पर अवैध रूप से गांजे की व्यावसायिक खेती की जा रही थी। पुलिस ने मौके से करीब 6 फीट ऊंचे गांजे के 627 पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 586 किलोग्राम पाया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 58 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

खेत मालिक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
जांच में खेत का मालिक सूलिया फलिया, पलासपानी निवासी आपसिंह पिता कमरिया डावर भिलाला (35) पाया गया। पुलिस ने उसे नामजद कर हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ थाना सेंधवा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 709/2026 दर्ज किया गया है। मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस आरोपी को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश कर रही है।

विज्ञापन

पांच थानों में दर्ज किए गए पांच प्रकरण
पुलिस मुख्यालय भोपाल के पत्र क्रमांक पुमु/अमनि/निस/266/2026, दिनांक 16 अक्टूबर 2026 के निर्देशानुसार 27 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर अनुराग और पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले महापौर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, बीडीएस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए स्पेशल सेल का गठन किया गया। अभियान के दौरान जिले के सिलावद, वरला, पानसेमल, पलसूद और सेंधवा ग्रामीण थानों में कार्रवाई करते हुए कुल पांच प्रकरण दर्ज किए गए। इन कार्रवाइयों में कुल 2,593 हरे गांजे के पौधे जब्त किए गए। इनका कुल वजन 1,186.15 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 1 करोड़ 18 लाख 63 हजार 500 रुपये बताई गई है। अभियान के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

अभियान आगे भी जारी रहेगा : एसपी
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, परिवहन और तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक निर्णायक अभियान है। इस तरह के अवैध कृत्यों में लिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बड़वानी पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed