{"_id":"5b33dc504f1c1bf26e8ba5ad","slug":"killer-shooters-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के हत्यारोपी भाडे़ के शूटरों को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा के हत्यारोपी भाडे़ के शूटरों को जेल भेजा
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी उपनिरीक्षक भौंदे खां उर्फ मेहरबान अली खान की हत्या करने वाले दोनों भाड़े के शूटरों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। एक आरोपी दिल्ली से लूट के मामले में जेल जा चुका है। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
शाहपुर पुलिस ने मंगलवार देर रात को काकड़ा गांव के पास मुठभेड़ में दरोगा के दोनों हत्यारोपी बदमाशों तहसीन और शौकीन निवासीगण तावली को दबोचा था। दोनों के पैर में गोली लगी थी। मुठभेड़ में सिपाही विपिन राणा भी बांह पर गोली लगने से घायल हुआ। पकड़ेे जाने पर दोनों बदमाशों ने बताया कि वे शाहजहांपुर में तैनात दरोगा मेहरबान खां की हत्या करने में शामिल थे।
शाहपुर इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि तहसीन पर दिल्ली के भजनपुरा थाने में लूट का मामला दर्ज है। वह घटना के संबंध में जेल भी जा चुका है। दोनों बदमाशों ने दरोगा की पत्नी से सुपारी लेकर दरोगा की हत्या की थी। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने बुधवार को दोनों शूटरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
दरोगा की हत्या से कसेरवा के ग्रामीण आहत
शाहपुर। क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी दरोगा भौंदे अली उर्फ मेहरबान अली खान की हत्या से ग्रामीण आहत है। साथ ही घटना से ग्रामीणों में गुस्सा भी बना हुआ है। गांव में दरोगा के मर्डर की ही चर्चा हो रही है। दरोगा के परिवार के लोगों ने घटना के मास्टरमाइंड लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।
शाहपुर के गांव कसेरवा मूल निवासी दरोगा भौंदे अली उर्फ मेहरबान अली खान शाहजहांपुर में तैनात थे। 23 जून को उनकी पत्नी जाहिदा और बेटियों ने षड्यंत्र रच कर दो सुपारी किलर से मिल उसकी हत्या करा दी थी। जैसे ही दरोगा हत्या की सूचना गांव में पहुंची तो गांव में गम का माहौल बन गया।
घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी ग्रामीण आहत हैं। वहीं, पत्नी द्वारा पति की हत्या कराए जाने से ग्रामीणों में गुस्सा है। मृतक दरोगा के चचेरे भाई शरीफ का कहना है कि घटना से वह हतप्रभ है। परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों के लिए यह एक बड़ा सदमा है । उन्होंने बताया कि दरोगा की हत्या के मास्टरमाइंड अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
पुलिस पूरे घटना की जांच कर घटना के मास्टरमाइंड को पकड़ कर आरोपियों के साथ कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए। दूसरे चचेरे भाई तौसीफ भी घटना के खुलासे के बाद हैरत में है।
उनका भी कहना है कि घटना का षड्यंत्र रचने वाली आरोपी अभी पुलिस की नजर में नहीं आए हैं। पुलिस इन आरोपियों को भी पकड़ कर जेल भेजे। इसके अलावा ग्रामीण मेहर इलाही, मंगता, सलीम, अमजद , दीपू , मोहब्बत अली , मांगा आदि ग्रामीणों ने घटना पर अफसोस जताते हुए आरोपियों को उनके किए की सजा देने की मांग की है।
बड़े भाई को यातना देती थी पत्नी
शाहपुर। मृतक दरोगा के भाई नूरदीन ने बताया कि उनके भाई बेहद ही ईमानदार व्यक्ति थे। बावजूद इसके उनकी पत्नी व अन्य लोग उन्हें रुपयों के लालच में यातना देते थे। सहारनपुर मेें तैनात सिपाही नूरदीन ने फोन पर बताया कि बड़े भाई बेहद ही शरीफ व ईमानदार व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा अपने परिवार के लोगों की भलाई के लिए कार्य किया।
उनके भाई भौंदे खां उन्हें बताते थे कि उनकी पत्नी व परिवार के अन्य लोग उनकी शराफत का नाजायज फायदा उठाकर उन्हें यातना देते हैं तथा उनके साथ बुरा बर्ताव करने के साथ मारपीट भी करते है। उनकी पत्नी व अन्य लोग उनके भाई को आतंकित कर उनके बैंक खाते से रुपया निकलवाते थे। भाई ने घटना के मुख्य षड्यंत्र रचने वाले आरोपियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की है।