फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kidnapping of one and a half year old child

बहन के हाथ से डेढ़ साल के भाई को छीन ले गए बाइकर्स

Tue, 24 Oct 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 24 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of one and a half year old child
पीडितों से घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में घर के बाहर से बाइक सवार दो युवक बालिका के हाथ से डेढ़ साल के बालक को छीनकर कर ले गए। बालक के अपहरण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस और आसपास लोगों ने नाकाबंदी कर बाइक सवारों को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सीओ ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बाग बस्ती भूड़ निवासी गुलजार के डेढ़ साल के बालक जीशान को उसके भाई जुल्फिकार की सात सात साल की बेटी फिजा सोमवार शाम को घर के बाहर खिला रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो लोग वहां पहुंचे और फिजा के हाथों में से जीशान को छीनकर कर ले गए। फिजा ने घर में पहुंचकर शोर मचा दिया। बालक के अपहरण को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोग भी बाइक सवारों को पकड़ने के लिए अपने वाहनों से इधर उधर दौड़ पड़े। पुलिस ने भी बाइक सवारों की तलाश में काफी भागदौड़ की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने कई स्थानों पर नाकेबंदी भी कराई। इसके बावजूद देर शाम तक बाइक सवारों का पता नहीं चल सका था। सूचना मिलने पर सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह भी पीड़ित परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली। परिजनों की ओर से थाने में अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी गई है। पुलिस बाइक सवारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed