फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Janasath and Kandhala on police radar

जानसठ और कांधला आए पुलिस रडार पर, 150 लोग इस गैंग से जुड़े हैं   

Wed, 10 May 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 10 May 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Janasath and Kandhala on police radar
छापेमारी के बाद मिली चिप - फोटो : अमर उजाला
 पेट्रोल पंपों के पल्सर कार्ड में चिप लगाकर घटतौली करने वाले आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस ने आधा दर्जन जगहों पर दबिश दी। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर चिप और उससे संबंधित बरामदगी के प्रयास में जुटी है। रात में पुलिस जानसठ और कांधला क्षेत्र में दबिश देने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन


प्रदेश भर में पेट्रोल पंपों पर घटतौली की चिप लगाने वाला मास्टरमाइंड और उसके तीन साथियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में मास्टरमाइंड जौहर अब्बास निवासी किदवईनगर, शहर कोतवाली, रतनपुरी के रायपुर नगली निवासी अरुण, मेरठ के अगवानपुर निवासी अजय और फतेहपुर सीकरी निवासी  गजेंद्र सिंह थे। पुलिस ने आरोपियों से 27 अधबने पल्सर कार्ड, एक तैयार कार्ड, आठ रिमोट और करीब दो लाख की नगदी बरामद की थी।
विज्ञापन


चारों को जेल भेजने के बाद मंगलवार सुबह आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक का रिमांड शहर कोतवाली पुलिस को आरोपियों का मिला है। पुलिस चारों से पूछताछ करने में जुटी है। शहर में करीब आधा दर्जन जगहों पर पुलिस ने चारों की निशानदेही पर छापे मारे। अभी फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। देर रात पुलिस जानसठ और शामली के कांधला में दबिश देने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार करीब 150 लोग इस गैंग से जुड़े हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद सभी को चिह्नित किया जा रहा है। जनपद और आसपास के जिलों के कई ऐसे पेट्रोल पंपों के नाम सामने आए हैं, जो इनसे चिप आदि लगवाते थे। गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, कानपुर आदि शहरों के पैट्रोल पंप स्वामी और सेल्समैन पकड़े गए आरोपी से जुड़े हुए हैं। सभी के बारे में मिल रही जानकारी को नोट किया जा रहा है। शातिरों के बाकी साथियों की तलाश में दबिशों का दौर जारी है। कल रिमांड अवधि पूरी होने के बाद चारों को वापस जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed