{"_id":"5814ed384f1c1b900dbc2725","slug":"intoxicated-man-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
डकैती, लूट, चोरी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरवट रोड से जा रहे युवक को लूट के इरादे से कुछ खिलाकर बदमाशों ने बेहोश कर दिया। युवक को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी दीपक शुक्रवार रात सरवट रोड से होता हुआ जा रहा था। रास्ते में उसे दो युवक मिले।
दोनों ने उसे बहाने से कुछ खिला दिया, जिसके चलते वह कुछ देर बाद ही बेहोश हो गया। आरोपी युवक दीपक के जेब से नगदी और उसका मोबाइल लूट कर ले गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। उपचार के दौरान गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उधर, शहर कोतवाली के मिमलाना रोड पर शनिवार सुबह एक युवक गंभीर हालत में बेहोश पड़ा हुआ मिला। लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।