फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Immolating

पुलिस आफिस पर की आत्मदाह की कोशिश 

Tue, 05 Jul 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Immolating
आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ऑफिस पहुंची शाहपुर के बरवाला निवासी महिला ने केरोसिन का तेल अपने ऊपर डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला के मिट्टी का तेल छिड़कते देख एसएसपी कार्यालय पर अफरातफरी मच गई। कार्यालय पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के हाथ से केन छीनकर उसकी जान बचाई। अधिकारियों ने महिला थाना एसओ को बुलाकर महिला को उनके हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय पर सोमवार सुबह बरवाला निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी इंद्रपाल पहुंची। करीब 12 बजे महिला ने साथ लाई मिट्टी के तेल की केन को अपने ऊपर उड़ेल लिया और खुद का आग लगाने का प्रयास किया। महिला की हरकत को देख पुलिस ऑफिस पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने उससे केन छीनकर उसे बचाया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने महिला एसओ ममता गौतम को बुलवाकर महिला को उसके हवाले कर दिया। महिला का कहना था कि तीन माह पूर्व कूकड़ा में पुलिस ने उसके बेटे की हत्या कर दी थी। वह दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराना चाहती है। सूचना पर सीओ मंडी अरुण कुमार, एसओ नईमंडी रोजंत त्यागी भी पुलिस ऑफिस पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की हत्या में इंसाफ चाहती है महिला 
नई मंडी कोतवाली की मंडी के व्यापारी सीताराम से 21 अप्रैल की रात बरवाला निवासी जयदीप अपने साथी के साथ पांच लाख रुपयों की फिरौती मांगने के लिए गया था। वहां उसके द्वारा की गई फायरिंग में दुकान स्वामी का चालक गोली लगने से घायल हो गया था।

आरोपी मौके से भागने लगा तो भीड़ और सूचना पर पंहुची पुलिस ने इसका पीछा करना शुरू कर दिया। एक आरोपी तो मौके से पकड़ गया था और बाद में देर रात कूकड़ा के कमल नगर में एक मकान के पास गली में जयदीप का गोली लगा शव लोगों को पड़ा हुआ मिला था, उसने गोली खुद मारी थी या फिर पुलिस ने इसके बारे में आज तक किसी को कुछ नहीं पता।


पुलिस ने बताया था कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। सोमवार को पुलिस ऑफिस पर तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला लक्ष्मी देवी अपने बेटे जयदीप की इस हत्या के खुलासे की मांग करती आ रही है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराना चाहती है। मृतक पर शाहपुर थाने में कई मुकदमे दर्ज थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed