फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hanitrap Case: Surrender can be mitrapal

हनीट्रैप प्रकरण : जेल जाने की फिराक में मित्रपाल 

Wed, 10 May 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 10 May 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hanitrap Case: Surrender can be mitrapal
हनी ट्रैप की आरोपी युवती। - फोटो : अमर उजाला
सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस मित्रपाल को नहीं तलाश पाई है। दिल्ली पुलिस राजधानी में ही उसकी तलाश में जुटी है। प्रॉपर्टी और वसूली गई रकम को लेकर पुलिस ने युवती के दस रिश्तेदारों की सूची बनाई है।                   
विज्ञापन


गुजरात के सांसद और अन्य वीआईपी से रंगदारी वसूलने वाली युवती का अक्सर अपने गांव मेें आना-जाना लगा रहता था। शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने के बावजूद जब भी वह  शहर में आती थी, तभी अपने पैतृक गांव में जरूर जाती थी। देवताओं के पूजन और त्योहारों पर हमेशा गांव आती थी।
विज्ञापन


गांव में रहने के दौरान वह किसी से नहीं मिलती थी और ना ही किसी से बात करती थी। सुबह गांव जाती थी तो हर हाल में शाम तक वापस लौट जाती थी। पीनना निवासी शातिर अपराधी मित्रपाल का नाम युवती के साथी के रूप में सामने आया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी शातिर पुलिस पकड़ में नहीं आया है। दिल्ली पुलिस राजधानी में ही उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को अंदेशा है कि वह यहीं पर सेटिंग कर जेल जाने की तैयारी में जुटा है। पुलिस ने गाजियाबाद, देहरादून और हरियाणा में कई जगहों पर उसकी तलाश की जा रही है। उसके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सभी फोन बंद आ रहे हैं।  उधर, युवती की प्रॉपर्टी और कैश की जानकारी में जुटी दिल्ली पुलिस की टीम ने युवती के दस रिश्तेदारों की सूची तैयार की है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि युवती ने कुछ रकम अपने रिश्तेदारों को दे रखी है या फिर उनके नाम प्रॉपर्टी खरीद रखी है। जल्दी की युवती के रिश्तेदारों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed