{"_id":"5a46923c4f1c1b156b8bf18e","slug":"gokshi-women-including-nine","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी करते महिलाओं सहित नौ दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी करते महिलाओं सहित नौ दबोचे
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। पुलिस ने दो मकानों पर छापेमारी कर गोकशी करने के मामले में महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके से करीब तीन क्विंटल गोमांस, अवशेष और उपकरण बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मोहल्ला इस्लामनगर मेें वकील और नसीमूद्दीन के मकान में गोकशी की जा रही है। सूचना पर पुलिस बल के साथ दोनों मकानों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गोकशी करते हुए मौके से गांव जसौला निवासी शाहवाज पुत्र बाबू, मोहल्ला इस्लामनगर निवासी मेहताब पुत्र अशफाक अली, अजीम पुत्र वकील, अशफाक पुत्र मुस्ताक, रेशमा पत्नी वकील, वकील की दूसरी पत्नी अफसान, शहजादी पत्नी नसीमूद्दीन, शीबा पुत्र नसीमूद्दीन, शाइबा पुत्री नसीमूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि नसीमूद्दीन, दानिश, अशरफ व मोनू मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मकानों के अंदर से तीन क्विंटल गोमांस और अवशेष बरामद किए। पुलिस ने मौके से गोकशी करने वाले उपकरण भी बरामद किए। पशु चिकित्सक ने गोमांस होने की पुष्टि की। मांस को पुलिस ने जंगल में ले जाकर जमीन में दबवा दिया। पुलिस ने महिलाओं समेत नौ आरोपियों के विरुद्ध गोकशी का मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। वकील गोकशी व गैंगेस्टर के मामले में जेल में बंद है।