फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Godkr killing of the young man with knives

युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

Sun, 24 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 24 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Godkr killing of the young man with knives
muder - फोटो : फाइल फोटो
बुढ़ाना।  सफीपुर पट्टी के एक युवक की शुक्रवार रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।  हत्यारों ने शव को बड़ौत रोड पर एक खेत में फेंक दिया। पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों ने पड़ोस की युवती सहित पांच     लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मोहल्ला सफीपुर पट्टी के सफीपुर रोड निवासी मुरसलीम  (20) पुत्र इस्तकार कपड़े की फेरी का कार्य करता था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे पड़ोस का युवक आशू उसे बुलाकर ले गया था। घर नहीं लौटने पर  परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। पुलिस को सूचना दी गई तो परिजन और पुलिस मिलकर उसकी तलाश करने लगे।
विज्ञापन


 रात करीब 11 बजे बड़ौत रोड पर किसान कृष्णपाल की ट्यूबवेल के पास उसकी बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। एसओ अरुण त्यागी ने पुलिस बल के साथ आसपास मुरसलीन की तलाश की तो कुछ दूरी पर आगे जाकर ट्यूबवेल के पीछे एक युवक का शव  पड़ा हुआ मिला। युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक की शिनाख्त मुरसलीम के रूप में की। हत्या का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया और कस्बे में भी हड़कंप मच गया। पहले तो ऑनर किलिंग की बात सामने आई। मृतक के पिता इस्तकार ने पुलिस को बताया कि पड़ोस का आशू ही मुरसलीन को घूूूमने के बहाने से घर से बुलाकर ले गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने किसी हंगामे की आशंका के चलते रात में ही शव का पंचनामा भर दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पिता इस्तकार ने मोहल्ले के आसू पुत्र कय्यूम, इकबाल व गय्यूर पुत्र कदीर, गुलफाम पुत्र गय्यूर और रेशमा पुत्री गय्यूर के खिलाफ रंजिशन हत्या करने की  रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

हत्या का कारण वादी ने छह माह पूर्व दोनों पक्षों में हुई मारपीट का कारण बताया है। तहरीर में मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि  हत्यारोपियों ने वारदात को अंजाम देेने के बाद घर आकर बताया कि उन्होंने मारपीट का बदला ले लिया है। मामले में पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।


ऑनर किलिंग की चर्चा
बुढाना। मुरसलीन की हत्या के मामले में पिता ने पुरानी रंजिश होने के चलते मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन सूत्रों की माने तो मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। मोहल्ले की युवती से युवक का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। एसओ अरुण त्यागी का कहना है कि पुलिस भी हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed