फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangrape in Chapar area

युवती से गैंगरेप कर वीडियो क्लिप बनाई    

Tue, 02 May 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Gangrape in Chapar area
rep
छपार क्षेत्र के एक गांव में काम के बहाने दो आरोपियों ने पड़ोसी युवती को घर बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। आरोपियों ने युवती की वीडियो क्लिप भी बना ली। युवती और उसके परिजनों को आरोपियों ने किसी को घटना के बारे में बताने पर वीडियो क्लिप को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी है। घटना के पांच दिन बाद छपार पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।      
विज्ञापन


छपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया कि 25 अप्रैल को वह पत्नी के साथ किसी काम से देवबंद गया था। उसके बच्चे पड़ोसी के यहां घरेलू काम भी करते हैं। वारदात के दिन उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी ने उसकी बेटी को काम करने के बहाने अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां पर गांव का ही एक अन्य युवक भी मौजूद था। दोनों ने उसकी बेटी के साथ गैंगरेप किया तथा वीडियो क्लिप भी बना ली।
विज्ञापन


आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे। पांच दिन तक भयभीत पीड़िता ने घर आकर परिजनों को कुछ नहीं बताया। बदहवास पीड़िता को देख कर मां को कुछ शंका हुई। बार-बार पूछने के बाद पीड़िता ने घटना की अपनी मां को जानकारी दी। सोमवार को परिजन पीड़िता को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे और एसएसपी से मिल कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर छपार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। छपार इंस्पेक्टर केके शर्मा ने बताया कि पीड़िता को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट दर्ज ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश डाली जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed