फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangrape from teenager in factory

फैक्ट्री में किशोरी से गैंगरेप  

Fri, 07 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gangrape from teenager in factory
आरोपी युवक - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। बाइक सवार युवकों ने किशोरी को जबरन एक फैक्ट्री में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। किशोरी के शोर मचाने पर एकत्र हुई भीड़ ने दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। परेशान पीड़िता ने घर जाकर जहर खा लिया। पता चलने पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की। घटना दो समुदायों से जुड़े होने के चलते पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है।       
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी की मां की मृत्यु हो चुकी है। उसका पिता कहीं बाहर मजदूरी करता है।  अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर मोहल्ले का ही युवक साथी के साथ आया। आरोप है कि उसे कचरी की फैक्ट्री में काम दिलाने के बहाने बाइक से ले गया। आरोप है कि फैक्ट्री में जाने के बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि शोर मचाने पर आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन


लोगों ने आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़वाकर हिरासत में लिया। उधर, पीड़िता ने घर जाकर जहर खा लिया। पता चलने पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पीड़िता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सीओ सिटी तेजवीर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से मामले की जानकारी ली। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है। सीओ ने बताया कि आरोपी हिरासत में हैं। तहरीर मिलते ही इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed