फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Furore over molestation, police cordon, imposed jam

छेड़छाड़ पर हंगामा, भोपा थाना घेरा, जाम लगाया

Sun, 09 Oct 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर Updated Sun, 09 Oct 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
Furore over molestation, police cordon, imposed jam
भोपा में छेड़छाड़ की घटना को लेकर हंगामा करते भाजपाई और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
छेड़छाड़ पर हंगामा, थाना घेरा, जाम लगाया 
विज्ञापन

भोपा में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट करने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने सड़क पर जाम लगाकर धरना देकर बैठ गए। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर एसपी देहात राकेश जौली व सीओ अकील अहमद थाने पहुंचे। एसपी देहात व सीओ ने लोगों को समझा बुझाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए 24 घंटे का समय दिया, तब कहीं जाकर लोग शांत हुए और धरना समाप्त किया। देर रात पीएसी भी तैनात कर दी गई थी।

भोपा की रहने वाली किशोरी अपने भाई के साथ शनिवार की रात को रामलीला देखने के जा रही थी। रास्ते में दूसरे संप्रदाय के कुछ युवक खड़े थे। इन युवकों ने किशोरी पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। विरोध करने आरोपी युवकों ने किशोरी के भाई के साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी के भाई और एक आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई। इसका जानकारी मिलने पर दूसरे संप्रदाय के लोग किशोरी के घर पर पहुंच गए। आरोप है कि लोगों ने मकान में घुसकर किशोरी, उसकी मां, भाभी व पिता के साथ मारपीट कर दी। इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग थाने पर पहुंच गए। लोगों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर हंगामा करते हुए थाने का घेराव किया। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने सड़क पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर जानसठ, मीरापुर, ककरौली, रामराज सहित कई थाने की पुलिस थाने पहुंची।  एसपी देहात राकेश जौली व सीओ अकील अहमद भी पुलिस बल के साथ थाने पहुंच गए थे। पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के भीतर गिरफ्तार करने का समय मांगा। लेकिन लोगों ने तीन दिन का समय देने से इंकार कर दिया। बाद में एसपी देहात राकेश जौली व सीओ अकील अहमद ने 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया और किशोरी के भाई को थाने से छोड़ दिया। तब कहीं जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। लोगों का कहना था कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो, थाने का घेराव किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त कर जाम को खोला। इस घटना के बाद भोपा में रामलीला का मंचन बंद कर दिया गया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed