{"_id":"5ac7b8014f1c1bf0618b5f29","slug":"four-year-old-girl-murdered-in-khatauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की ईंट से सिर कुचल कर हत्या, खाली प्लाट में पड़ा मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची की ईंट से सिर कुचल कर हत्या, खाली प्लाट में पड़ा मिला शव
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खतौली में बच्ची का शव मिलने के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली के मोहल्ला सद्दीकनगर में चार वर्ष की बच्ची की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। बच्ची शुक्रवार शाम को लापता हो गई थी। तलाशने पर देर रात करीब दस बजे मोहल्ले में ही एक खाली प्लाट में उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला। बेटी की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
खतौली के मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी हारुन की चार वर्षीय पुत्री जैनब शुक्रवार शाम खेलते हुए घर से बाहर निकल गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजन और मोहल्ले के अन्य लोगों को तलाश करते समय रात के करीब 10 बजे मोहल्ले में ही एक खाली प्लाट में जैनब का लहूलुहान शव पड़ा मिला। उसकी ईंट से सिर कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में बच्ची के सिर पर ईंट से प्रहार करने के निशान मिले हैं। बच्ची की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने सीओ से हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस हत्या की जांच पड़ताल में लगी है। सीओ ने जांच के लिए महिला पुलिस को भी लगाया है।
विज्ञापन
घटनास्थल से ईंट भी बरामद
खतौली। देर रात पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान घटनास्थल के पास से ही उस ईंट को भी बरामद कर लिया, जिससे मासूम के सिर पर प्रहार किए गए। बच्ची का पिता हारुन घर पर नहीं था। वह किसी कार्य से मुजफ्फरनगर गया हुआ था। उसे परिजनों ने फोन पर बेटी की हत्या की जानकारी दी। देर रात वह घटनास्थल पर पहुंचा तो बेटी के शव को देख कर फफक पड़ा।
---------------
पुलिस गहनता से जांच कर रही है। कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हत्यारोपी की तलाश की जा रही है - डॉ. राजीव कुमार सिंह, सीओ खतौली।