नकाबपोश बाइकर्स ने पेेट्रोल पंप पर की फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर शिवशक्ति पेट्रोल पंप पर रविवार सुबह पौने छह बजे सेल्समैन प्रवीण सफाई कर रहा था। दूसरा सेल्समैन जयभगवान वहीं खड़ा हुआ था। इस बीच सफेद रंग की बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। बदमाशों के बीच में करीब दस वर्ष का बालक भी बैठा था। पेट्रोल पंप परिसर में घुसे और फायरिंग करते हुए बड़ौत की ओर फरार हो गए।
सूचना पर पंप स्वामी अशोक कुमार और पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ एसपी शर्मा ने सेल्समैन और अशोक से पूछताछ की। बताया गया कि इसी बाइक पर दो बदमाश पांच महीने पहले भी पेट्रोल डलवाकर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष अरुण त्यागी ने मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। शाम को एसपी देहात भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।