फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Family gang stolen Rs 40 lakhs

फैमिली गैंग ने की थी 40 लाख रुपये की चोरी

Wed, 26 Sep 2018 12:09 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 26 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Family gang stolen Rs 40 lakhs
arrest - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। शहर के भगत सिंह रोड स्थित जय शिव ज्वेलर्स से 40 लाख की चोरी मेरठ के खरखौदा निवासी फैमिली गैंग ने की थी। पुलिस ने गैंग लीडर समेत चार महिलाओं के साथ ही उनसे चोरी  का माल खरीदने वाले मेरठ के सराफ को भी गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाली में मंगलवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि भगत सिंह रोड स्थित जय शिव ज्वैलर्स के यहां 20 सितंबर को महिलाओं ने करीब सवा किलो सोने के जेवर से भरा बॉक्स चोरी कर लिया था।
विज्ञापन


मामले की जांच में लगी क्राइम ब्रांच व शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात मीनाक्षी चौक के पास से चार महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार महिलाओं में मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के गांव नरहेड़ा निवासी बदरजहां उर्फ बलर पत्नी नूर, नूरजहां उर्फ नूरी पत्नी उम्मेद व रोशन पत्नी आसिफ निवासीगण लिसाड़ी गेट मेरठ, फराह दीवा उर्फ सन्नर पत्नी तारिक निवासी दरगाह शरीफ गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ और अजीम पुत्र हाजी यामीन निवासी सद्दीकनगर लिसाड़ी गेट शामिल हैं। उक्त सभी महिलाओं ने ही ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, मेरठ के सद्दीकनगर
विज्ञापन

निवासी सराफ अजीम ने ही उक्त महिला गैंग से चोरी किया गया माल खरीदा था।

एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के गैंग के पांच सदस्य अभी फरार हैं, जिनमें मुरादनगर निवासी दरक्षा पत्नी फरीद, कौसर उर्फ बूटन पत्नी दिलशाद निवासी ऊंचा कोट बुलंदशहर, कल्लो पत्नी आसिफ हापुड़ अड्डे के पास लिसाड़ी गेट, उम्मेद व उसका पिता अब्दुल कलाम निवासीगण लिसाड़ी गेट मेरठ शामिल हैं। उक्त सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की गई 15 चेन, नौ पेंडेंट, चार जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी पायल व दो अंगुठियां बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीडर है महिला, पति और ससुर भी सक्रिय

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के भगतसिंह रोड स्थित जय शिव ज्वैलर्स में 40 लाख की चोरी को अंजाम देने वाले फैमिली गैंग को महिलाएं ही चलाती हैं, जिसमें एक ही परिवार के सदस्य शामिल हैं। इनमें गैंग लीडर के अलावा छह महिला सदस्य और हैं। वहीं, गैंग लीडर के पति व ससुर भी गैंग में शामिल होकर सक्रिय भूमिका निभाते हैं। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के गांव नरहेड़ा निवासी बदरजहां उर्फ बलर पत्नी नूर की अगुवाई में यह गैंग काम करता है, जिसमें उसकी दो ननदें नूरजहां उर्फ नूरी व रोशन शामिल हैं। इनके साथ ही बदरजहां की चार बहनें फराह दीवा उर्फ सन्नर, दरक्षा, कौसर उर्फ बूटन व कल्लो भी गैंग में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। वहीं, बदरजहां का पति उम्मेद व ससुर अब्दुल कलाम भी गैंग में शामिल हैं। गैंग में शामिल सभी सदस्यों की भूमिका अलग-अलग रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed