फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Factory browning in Jula

जौला के जंगल से तमंचा फैक्ट्री पकड़ी, भारी मात्रा में बने, अधबने तमंचे बरामद 

Wed, 11 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 11 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Factory browning in Jula
तमंचा फैक्ट्री के साथ पकड़ा गया युवक। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना पुलिस ने जौला के जंगल में छापा मारकर तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने अधबने तमंचे, एक बंदूक, तमंचों के पुर्जे और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। तीन युवक फरार हो गए। 
विज्ञापन


एक सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने पुलिस बल को साथ लेकर सोमवार रात जौला के जंगल में छापा मारा। पुलिस ने गांव जौला निवासी महफूज के गन्ने के खेत को घेर लिया। गन्ने के खेत के बीच तिरपाल डालकर बड़े पैमाने पर तमंचा बनाने का कारखाना चालू पाया गया। अचानक पुलिस को देखकर चार युवक पुलिस से बचकर गन्ने के खेतों से फरार हो गए। पुलिस ने एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी बंदूक, पांच बने हुए तमंचे, 16 अधबने तमंचे बरामद किए। 
विज्ञापन


पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री से दो लोहे के शिकंजे, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, आरी के ब्लेड के अलावा भारी मात्रा में तमंचों के पुर्जे बरामद किए। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक गांव जौला का रहने वाला खालिद पुत्र फरमूद है। मौके से भागने वाले तीन युवक अज्ञात हैं, जिनके बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। चौथा फरार युवक उम्मेद भी जौला गांव का रहने वाला है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया युवक खालिद पहले भी तमंचे बनाने के आरोप में कई बार जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद पुलिस ने खालिद का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed