{"_id":"59691be04f1c1bd6528b45bf","slug":"encounter-in-police-and-gangsters","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों की जानकारी देते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नईमंडी कोतवाली क्षेत्र में एटूजेड कालोनी रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इन बदमाशों के दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। ये सभी बदमाश नसीरपुर में हुई फैक्ट्री डकैती और मंसूरपुर में हुई फैक्ट्री लूट में शामिल थे।
पुलिस लाइंस के सभागार में एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को मुठभेड़ की जानकारी दी। बताया कि विगत दिनों नसीरपुर और मंसूरपुर में फैक्ट्रियों में हुई लूट व डकैती को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच, नई मंडी और मंसूरपुर पुलिस लगी थी। पुलिस टीम ने बेगराजपुर के पास से चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए बदमाशों सोनू पुत्र सुमेरचंद निवासी नई बस्ती, टीपीनगर मेरठ और रईस पुत्र इस्माइल निवासी रसीदनगर, ब्रह्मपुरी मेरठ से अवैध असलाह और टाटा मैजिक में लदी 30 रांग की सिल्ली बरामद की। बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर नसीरपुर और मंसूरपुर क्षेत्र में फैक्ट्री से ये माल लूटा था। पुलिस ने शेष सिल्लियां रईस के मेरठ स्थित गोदाम से बरामद की।
विज्ञापन
बताया कि उनके बाकी साथी लाल रंग की कार में इसी क्षेत्र में लूट के इरादे से घूम रहे हैं। पुलिस ने बाकी बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कर दी। देर रात को नईमंडी प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह अपनी टीम और क्राइम ब्रांच के साथ एटूजेड कालोनी के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी उक्त लाल रंग की कार आती दिखाई दी।
पुलिस ने कार रुकवाने का प्रयास किया तो कार सवार बदमाश कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में दो बदमाश सोनू पुत्र राजवीर निवासी भोकरहेड़ी और संजू पुत्र शोभाराम निवासी रठौरा खुर्द हस्तिनापुर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
इनके कब्जे से कार, अवैध असलाह बरामद हुआ। जबकि उनके अन्य साथी फरार हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है तथा इनके खिलाफ मेरठ और मुजफ्फरनगर के थानों में अनेक रंगीन मामलों के मुकदमे दर्ज हैं। इससे बरामद रांग की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।
इन घटनाओं का किया खुलासा
पुलिस मुठभेड़ में पकडे़ गए बदमाशों ने खुलासा किया कि उन्होंने हाल में ही पांच जुलाई मंसूरपुर क्षेत्र के बेगराजपुर में स्थित भारत मैटल वर्क्स फैक्ट्री के कर्मचारियों और 7 जुलाई की रात्रि में नई मंडी क्षेत्र के गांव नसीरपुर में हीरा इंटर प्राइजेज फैक्ट्री के चौकीदार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इनके अलावा थाना परतापुर के रिठानी में मारुति शोरूम के सामने फैक्ट्री में भी लूट की थी।