फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drove from bookkeeper fled after robbing crooks caught

मुनीम से गल्ला लूटकर भागे बदमाश को पकड़ा

Mon, 11 Jan 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 11 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Drove from bookkeeper fled after robbing crooks caught
खतौली। गुड़ मंडी में दिनदहाड़े गुड़ व्यापारी के मुनीम को तमंचों से आतंकित कर बाइक सवार तीन बदमाश नगदी से भरा गल्ला लूटकर भागने लगे। पल्लेदार मजदूर ने पत्थर मारा, तो बदमाश गल्ला छोड़कर बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन


शोर मचाते हुए व्यापारियों और पल्लेदारों ने बदमाशों का पीछा किया, तो बदमाश सफेदा रोड पर रेलवे फाटक के पास अपनी बाइक छोड़कर ईख के खेतों में घुस गए। सूचना पर मौके पर पहंची पुलिस ने ईख के खेत को घेरकर एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दो बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


कई थानों की पुलिस देर शाम तक बदमाशों की तलाश में जंगलों में कांबिंग करती रही, लेकिन फरार बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।

मोहल्ला तगान निवासी व्यापारी फकीरचंद्र और भूषणलाल का गुड़ मंडी में गुड़ का कारोबार है। रविवार को भूषणलाल का बेटा अजय और मुनीम रामेश्वर दुकान पर बैठे थे। करीब दो बजे अजय दुकान से उठकर घूमने के लिए चला गया। इसी दौरान दुकान पर पहुंचे बाइक पर तीन बदमाशों ने मुनीम को तमंचे से आतंकित कर नोटों से भरा गल्ला उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच वहां काम कर रहे पल्लेदार ने बदमाशों को देख लिया और शोर मचाते हुए बदमाशों को ईट उठाकर मार दी। ईट लगने पर बदमाश गल्ला वहीं छोड़कर बाइक से भाग निकले। शोर मचाने पर अन्य गुड़ व्यापारियों और मजदूरों ने बदमाशों का पीछा किया।

बदमाश सफेदा बाईपास रेलवे फाटक के पास बाइक छोड़कर ईख के खेतों मेें घुस गए। सूचना मिलने पर सीओ जोगेंद्र लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारियों ने खेत को चारों ओर से घेर लिया। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने फायरिंग करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया।

बदमाशों की सूचना पर सीओ जानसठ अनुपम सिंह, थाना सिखेड़ा, रतनपुरी, जानसठ, मंसूरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बल ने फरार दो बदमाशों को पकड़ने के लिए  जंगल को चारों ओर से घेराबंदी कर देर शाम तक कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका।

पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। गांव अतरपुरा के जंगल में एसआई समयपाल सिंह अत्री ने पुलिसकर्मियों के साथ तीनों बदमाशों का जंगलों में काफी दूर तक पीछा किया। बदमाश ईख के खेतों में घुस गए, तो एसआई ने साहस का परिचय देते हुए ईख के खेत के अंदर से बदमाश को दबोच लिया। पुलिस को पकड़े गए बदमाश के पास से कोई हथियार नहीं मिला है।

बदमाश ने अपने को जुआरी बताया
खतौली। पकड़े गए बदमाश ने अपने आपको जुआरी बता रहा है। बदमाश का कहना था कि वह रेलवे फाटक के पास साथियों के साथ जुआ खेल रहा था। पुलिस को देखकर उसके साथी दूसरी तरफ भाग गए, जबकि वह पुलिस के डर से ईख के खेत में छिप गया था।

बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को लूटा
बुढ़ाना। तीन बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर व्यापारी से करीब 30 हजार की नकदी से भरा थैला लूट लिया। लूट के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

बुढ़ाना निवासी सुशील कुमार की कस्बे के कांधला रोड पर शंकर आयरन स्टोर के नाम से दुकान है। रविवार को सुशील शाम करीब साढ़े 5 बजे दुकान बंद करने की तैयारी में था। नौकर बाहर रखे सामान को दुकान में रख रहे थे। सुशील ने गल्ले से निकालकर करीब 30 हजार नकदी, बहीखाता और अन्य कागजात एक थैले रख रहा था।


इसी बीच दुकान पर आए बाइक पर तीन बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर सुशील के हाथ से नकदी से भरा थैला लूट लिया और फायरिंग करते हुए ईदगाह रोड से फरार हो गए।

वारदात के बाद सुशील के शोर मचाने पर पड़ोसी दुकानदार भी वहां पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ईदगाह रोड पर खेतों में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed