फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Do not bother daughter's bones

महिमा की मां बोली, बेटी की हड्डियां नहीं बेचूंगी 

Tue, 07 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 07 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Do not bother daughter's bones
विधायक द्वारा दी गई मदद लौटाने जाती महिमा की मां। - फोटो : अमर उजाला
महिमा की मां संजू देवी ने शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल की दी गई 25 हजार रुपयों की मदद को लौटा दिया है। पीड़िता ने कहा कि मैं अपनी बिटिया की हड्डियां नहीं बेचूंगी। मुझे बेगुनाह बेटी के लिए इंसाफ चाहिए, चाहे संघर्ष कुछ भी करना पड़े।             
विज्ञापन


अंकित विहार निवासी देव प्रकाश विश्वकर्मा की पत्नी संजू देवी ने मंगलवार को भाजपा विधायक कपिलदेव को चिट्ठी के साथ उनके द्वारा दी गई 25 हजार की आर्थिक मदद लेने से इंकार कर दिया है। महिमा की मां के मुताबिक रविवार रात विधायक कपिलदेव और उद्यमी सतीश गोयल उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने एक बंद लिफाफा घर में छोड़ दिया। मैंने 19 साल तक बेटी को पाला और शिक्षित किया। मां के लिए औलाद की ममता से ज्यादा बड़ा कोई धन नहीं है।
विज्ञापन


महिमा की हड्डियां मैं नहीं बेचूंगी। मदद राशि देने के बजाए मेरी न्याय की लड़ाई में मदद करें। उन्होंने सवाल उठाया कि बार-बार गुहार के बाद भी पुलिस प्रशासन ने क्यों हाथ बांधे रखे। दबंगई के आगे चुप्पी क्यों साधी गई। उन्हें गरीबी से जूझने की पीड़ा नहीं, जितना बेटी की मौत का गम है। उन्होंने विधायक से आग्रह किया कि बहू-बेटियों का उत्पीड़न न हो। बेटी के जीवन की आहुति की कोई कीमत नहीं चाहिए। महिमा के भाई अक्षय ने नकद धनराशि और मां का पत्र गांधी नगर स्थित विधायक आवास पर जाकर दे दिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed