{"_id":"58ac86a54f1c1b2b69b24569","slug":"dakkrmi-looted-rs-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाककर्मी से बंधक बनाकर, 50 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाककर्मी से बंधक बनाकर, 50 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली के गांव चांदसमंद में दो लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर आरोपियों ने डाक कर्मी को बंधक बनाकर पीटा और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि घायल कर्मी से 50 हजार रुपये की नगदी लूट ली। परिजनों ने घायल को मेरठ हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है।
गांव चांदसमंद निवासी सुखबीर पुत्र प्रहलाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मकान में ही डाकखाना बना हुआ है। डाकखाने में उसका बेटा सचिन नौकरी करता है। सोमवार दोपहर को डाकघर में गांव निवासी सुमित पुत्र संजय व थाना दौराला के गांव मसूरी निवासी तरुण पुत्र रतन आए थे। ये दोनों उसके बेटे को बुलाकर मेहमानों से मिलाने के लिए जंगल में ट्यूबवेल पर ले गए। उसके बेटे की जेब में 50 हजार रुपये की नगदी थी।
आरोप है कि इन दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर जंगल में मेरे बेटे सचिन को बंधक बना लिया। इन आरोपियों ने सचिन से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर इन लोगों ने सचिन को मारपीट कर घायल कर दिया और 50 हजार रुपये की नगदी भी लूट ली। मारपीट करने के बाद आरोपी घायल सचिन को जंगल में डालकर फरार हो गए। शाम के सात बजे ग्रामीणों ने जंगल में सचिन को घायल अवस्था में पड़ा देखा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी खबर परिजनों को दी। परिजन घायल को लेकर थाने में पहुंचे। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायल सचिन को मेरठ हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।