{"_id":"5754725c4f1c1b8c4910a594","slug":"cut-a-seller-truck-theft-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के ट्रक काटकर बेचने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के ट्रक काटकर बेचने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चोरी के ट्रकों को काटकर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से पुलिस को कटे हुए ट्रक के पार्ट्स और कागजात मिले हैं।
नई मंडी कोतवाली में सीओ अरुण कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर पुलिस द्वारा रोजाना शहर के आसपास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। शनिवार देर रात टीपीनगर क्षेत्र में एसओ रोजंत त्यागी ने चेकिंग के दौरान शहर कोतवाली के रामपुरम निवासी इसरार कुरैशी पुत्र इस्लाम को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह चोरी के ट्रकों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने का काम करता हैं। पुलिस ने उसके पास से ट्रक का इंजन, एक्सल, डीजल की टंकी, दो रिम, स्टेरिंग, एलपीजी सिलेंडर, गैस कटर, बोनट, नट-बोल्ट आदि सामान बरामद किया हैं।
विज्ञापन
इसके पास से कई ट्रकों के कागजात भी पुलिस को मिले है। एसओ के अनुसार आरोपी काफी दिनों से चोरी के ट्रकों को काटकर बेचने का काम करता आ रहा था। पुलिस इसके और बाकी साथियों की तलाश में जुटी हुई हैं। आरोपी को पकडने वाली टीम एसओ रोजंत त्यागी, एसआई जितेंद्र सिंह यादव, प्रदीप त्यागी, अशोक खारी, मोहित त्यागी, नितिन चौधरी, लालजी आदि शामिल रहे।