फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Communal wildlife in village Nara

नरा गांव में सांप्रदायिक बवाल, 12 घायल      

Wed, 15 Mar 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 15 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Communal wildlife in village Nara
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर के नरा गांव में बाइक की टक्कर लगने से बच्चे को चोट लगने पर बवाल हो गया। दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में दोनों ओर के 12 लोग घायल हो गए। होली के दिन सांप्रदायिक बवाल की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ और प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ गांव पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। प्रधान की मौजूदगी में दोनों पक्षों में फैसला हो गया। प्रशासन ने फिलहाल गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दी है।      
विज्ञापन

 
सोमवार दोपहर गांव के लोग होली खेलने में व्यस्त थे। रेलवे फाटक के पास दूसरे समुदाय के बाइक सवार दो युवक आमिर और आकिल गांव से कहीं जा रहे थे। इसी बीच इनकी बाइक की टक्कर गांव के रविंद्र सैनी के पुत्र पांच वर्षीय आर्यन को लग गई। दोनों युवकों ने वहां से भागने का प्रयास किया तो लोगों ने कुछ दूर तक पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। युवकों के पक्ष को इस बात का पता चला तो वो भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गए। रेलवे फाटक के पास दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने डट गए और लाठियों से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


झगड़े में दोनों पक्षों के शाहेब, नौशाद, वसीम, आकिल, आमिर, राजकली, जितेंद्र, आर्यन, सतीश, ब्रजेश, प्रिंसी और नवीन घायल हो गए। संघर्ष से गांव में सांप्रदायिक तनाव बन गया। बवाल की सूचना पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। सीओ खतौली हरिराम यादव और इंस्पेक्टर सुभाष सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में गांव में दोनों पक्षों को बैठाया। ग्राम प्रधान बिजेंद्र की मौजूदगी में समझौता हो गया। फिलहाल गांव में किसी तरह को कोई तनाव नहीं है, एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी रंजिश में महिलाओं को पीटा      
चुनाव रंजिश में प्रजापति समाज की महिलाओं और बच्चों की दूसरे पक्ष ने पिटाई कर दी। कार्रवाई की मांग को लेकर दर्जनों महिलाएं मंगलवार सुबह नईमंडी कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। होली में मशगूल पुलिस ने पीड़ित पक्ष को बाहर से ही टरका दिया। 


नई मंडी कोतवाली के पचेंडा में रविवार रात दलित और प्रजापति समाज की महिलाओं में मारपीट हो गई। इस दौरान कई महिलाएं चोट लगने से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराने को कहा, लेकिन उस समय किसी ने डॉक्टरी नहीं कराई और न ही मामले की कोई तहरीर दी गई। मंगलवार सुबह प्रजापति समाज की दर्जनों महिलाएं नई मंडी कोतवाली पहुंची और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का आरोप था कि आरोपियों ने उन्हें बसपा को वोट नहीं देने पर पीटा है। अपनी होली में मशगूल पुलिस ने पीड़ितों से कल आने की बात कहकर उन्हें चलता कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed